दूध बांटकर लौट रहे युवक से मारपीट, चार लोगों पर जान से मारने की धमकी का आरोप
औरैया, जून 14 -- अजीतमल, संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के मलगवां मंदिर निवासी एक युवक ने चार लोगों पर घात लगाकर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।मलगवां मंदिर निवासी मान सिंह पुत्र स्वर्गीय होम सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह शनिवार रात करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच ग्राम अमावता में दूध वितरण करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। आरोप है कि अमावता नहर पुल से पहले सड़क किनारे पहले से मौजूद चार नामजद लोगों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार जब उन्होंने गालियां देने का विरोध किया तो आरोपित एक राय होकर उन पर टूट पड़े और लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। हमले में वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। शोर-शराबा सुनकर उनका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.