सहारनपुर, अप्रैल 13 -- नानौता, संवाददाता। कस्बा स्थित एसएमसी फूड्स लिमिटेड (मधुसूदन डेयरी प्लांट) फैक्ट्री में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्लांट के ईंधन यार्ड से सटे ब्वॉयलर में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमे आठ गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घटना के दौरान कर्मचारी भी फैक्ट्री में काम रहे थे। गनीमत रही कि कर्मचारी झुलसने से बच गए। रविवार सुबह करीब आठ बजे फैक्ट्री में ब्वॉयलर पर चल रहे कन्वेयर के अचानक बैक हो जाने से वहां रखे ईंधन में आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में पूरे ईंधन यार्ड को अपनी चपेट में ले लिया। आग फैलने के साथ ही फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने तत्काल अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन...