फतेहपुर, मई 19 -- खखरेरु, संवाददाता। पशुपालन एवं दुग्ध विकास राज्यमंत्री कृष्णा पासवान मंगलवार को क्षेत्र पहुंची। नगर पंचायत में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। राज्यमंत्री ने शिव शंकर मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्ञानचंद केसरवानी के नेतृत्व उनका सम्मान किया गया। यह भी पढ़ें- जनसेवा में कोताही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा: रामकृपाल यादवकिसानों की समस्याएं बैठक में किसानों ने बताया कि क्षेत्र में संचालित निजी डेयरियों से उन्हें दूध का उचित मूल्य नहीं मिल पाता और कई डेयरियां कुछ महीनों बाद बंद हो जाती हैं, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है। इस पर राज्यमंत्री ने जल्द ही दूध पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) लागू करने का आश्वासन दिया। साथ ही क्षेत्र में नेशनल डेयरी प्लांट स्...