फिरोजाबाद, अगस्त 30 -- जनपद फिरोजाबाद के थाना एका क्षेत्र में त्यौहार पर दूध न होने पर दूध देने से मना करने पर दबंगों ने दूध विक्रेता के बच्चों के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करा दिया है। थाना एका के गांव नगला मदार निवासी ऊदल सिंह का कहना है उनके यहां पर शुक्रवार शाम छह बजे गांव के मुकेश कुमार, दिलीप कुमार एवं बंटी दूध लेने आए। त्योहार होने के कारण उस वक्त दूध नहीं था। दूध न होने पर दूध देने से मना किया तो आरोपियों ने ऊदल के बेटे मोहित एवं बेटी दीपा के साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुर कर दी। आरोपियों ने मारपीट करते हुए थाने जाने पर हाथ-पैर तोड़ने की धमकी दी। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्...