उरई, मार्च 29 -- कोटरा। कोटरा थाना क्षेत्र में सैदनगर गांव के पास बने शक्ति पीठ रक्तदंतिका मंदिर के पुजारी और उनके सहयोगी द्वारा पालतू गाय को बेरहमी से पीट दिया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसे संज्ञान में लेकर विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस में की जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पुजारी और उसके सहयोगी पर रिपोर्ट दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया। कोटरा थाना क्षेत्र में सैदनगर गांव के पास बने शक्ति पीठ रक्तदंतिका मंदिर के पुजारी भगवानदास उर्फ फलाहारी अपने सहयोगी सैदनगर निवासी महेंद्र पाटकार के साथ गाय का दूध निकालने गए। इसी दौरान महेंद्र पाटकार ने गाय का एक पैर रस्सी से बांध दिया जिससे गाय बैठ गई। इसके बाद पुजारी ने गाय को सिर में डंडे से प्रहार किए जिससे गाय पस्त हो गई। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मी...