घाटशिला, मार्च 16 -- बहरागोड़ा।एनएच 49 पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को खंडामौदा चौक के समीप सड़क पार करने के दौरान एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गामारिया पंचायत के मालुआ (राजबांध) गांव निवासी युगल माईती के रूप में हुई है। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, युगल माईती रोज की तरह दूध देने के लिए घर से निकले थे। उन्होंने सड़क किनारे अपनी साइकिल खड़ी की और पैदल ही एनएच पार कर रहे थे। इसी दौरान बहरागोड़ा से कोलकाता की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना एनएच...