दूध खरीद दरों में बढ़ोतरी की मांग को किसान मंच ने खोला मोर्चा
हल्द्वानी, अक्टूबर 1 -- हल्द्वानी, संवाददाता। प्रदेश में पशुपालकों की बदहाली और बढ़ती लागत को लेकर किसान मंच ने राज्य के दुग्ध ब्रांड आंचल प्रबंधन के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। मंच ने दूध की खरीद दरों में तत्काल बढ़ोतरी की मांग करते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि किसानों को वाजिब हक नहीं मिला, तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। किसान मंच उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष और किसान मकान बचाओ संघर्ष समिति के संस्थापक कार्तिक उपाध्याय ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए पशुपालकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि मौजूदा दौर में पशुपालन घाटे का सौदा बन चुका है। चारा, भूसा, मवेशियों की दवाइयां और पशु चिकित्सकों की फीस जैसे तमाम बुनियादी खर्च लगातार आसमान छू रहे हैं, लेकिन इसके उलट पशुपालक किसानों को मिलने वाले दूध के दाम में कोई ठोस इजाफा नहीं हुआ है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.