लखनऊ, अप्रैल 25 -- लखनऊ, विशेष संवाददातासमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सरकार बनने पर 23 फसलों के साथ दूध को शामिल कर एमएसपी देंगे। स्टोरेज सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इंसेटिव योजना को बढ़ावा देंगे। किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान 24 घंटे के अंदर होगा। 15 हजार करोड़ रुपये का किसान रिवाल्विंग फंड बनेगा। पर्ची कटते ही किसान के खाते में पैसा आ जाएगा। कर्ज लेने वाले किसानों के लिए एग्रीकल्चर डेबट रिलीफ एक्ट बनाकर रास्ता निकालेंगे कि कैसे लोन माफ हो?अखिलेश ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से गाजियाबाद में विजन इंडिया कार्यक्रम के तहत किसान क्यों पीड़ित, क्यों परेशान विषय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। यह भी पढ़ें- सरकार बनी तो 24 घंटे में गन्ना भुगतान और 23 फसलों को MSP, किसानों को लेकर अखिलेश ने कीं कई घोषणाएं उन्हे...