नई दिल्ली, जुलाई 17 -- दूध को कंप्लीट फूड यानी संपूर्ण आहार माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी 12 जैसे और भी कई पोषक तत्व एक साथ ही मिल जाते हैं। रोजाना सोने से पहले एक गिलास दूध पीना आयुर्वेद में बहुत गुणकारी बताया गया है। हालांकि कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें दूध के साथ लेने से बचने की सलाह दी जाती है। आयुर्वेद में इन्हें विरुद्ध आहार कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि ये फूड कॉम्बिनेशन पाचन पर बुरा असर डाल सकते हैं और कुछ लोगों में असहजता पैदा कर सकते हैं। जाने माने आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ रॉबिन शर्मा में एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ऐसी ही 7 चीजों के बारे में बताया है, जिन्हें दूध के साथ लेना पूरी तरह अवॉइड करना चाहिए। बच्चे हों या बड़े, ये कॉम्बिनेशन सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं।दूध के साथ भूलकर भी ना ले...