गोरखपुर, अप्रैल 13 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में दूध के पैसों के विवाद को लेकर एक महिला और उसकी तीन बेटियों से गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता गुड़िया देवी (42), पत्नी मधुवन शर्मा ने तहरीर में आरोप लगाया कि 12 अप्रैल की सुबह करीब 8 बजे दूध के पैसों को लेकर गांव के ही गुलाब शर्मा, लक्ष्मी देवी, सुदर्शन शर्मा और बिंदु शर्मा ने उसके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की, जिसमें वह और उसकी बेटियां मानसी शर्मा, मीनाक्षी शर्मा व सुनीता शर्मा घायल हो गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.