मेरठ, मार्च 13 -- दिल्ली-देहरादून बाईपास स्थित डूंगरावाली गांव में गुरुवार रात दूध की डेयरी पर विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने डेयरी में घुसकर दूध से भरे ड्रम में पत्थर फेंक दिया। विरोध पर उसने अपने परिजनों के साथ मिलकर डेयरी संचालक और उसके परिवार पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। पीड़ित प्रवीण खटीक निवासी ग्राम डूंगरावाली ने बताया कि वह गुरुवार रात अपने घेर में स्थित डेयरी पर दूध लाकर ड्रम में भर रहा था। इस दौरान गांव के रहने वाले उमर ने पत्थर को नाली में डुबोकर दूध से भरे ड्रम में फेंक दिया। प्रवीण ने विरोध किया तो उमर ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि कुछ देर बाद उमर अपने दोनों भाइयों जैद और लुकमान, पिता असलम, फैमिदा तथा खालिद के साथ लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर म...