फतेहपुर, दिसम्बर 31 -- बिंदकी। खजुहा-बकेवर मार्ग में बलुआपुर मोड़ के समीप मंगलवार रात दूध के टैंकर की तेज टक्कर से ट्रैक्टर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक शिवकांत व मानसिंह निवासी ग्राम बलुआपुर कोतवाली बिंदकी घायल हो गए। कुछ देर बाद ही घने कोहरे में दूध के टैंकर बाइक सवार पुष्पेंद्र पुत्र गुलाब सिंह व विकास निवासी मोहल्ला हजरतपुर ठठराही कस्बा बिंदकी कोतवाली घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...