अलीगढ़, अगस्त 21 -- दूध की तौल में हेराफेरी कर बढ़ाई मात्रा, 11 पर मुकदमा n दूध की केन कांटे पर रख हाथ से वजन बढ़ायाn कंपनी को हुआ लाखों रुपये का नुकसानखैर, संवाददाता। सोमना बाईपास रोड स्थित श्याम डेयरी परिसर में संचालित क्रीमी दुग्ध फूड्स लिमिटेड के अवशीतन केंद्र में दूध खरीद के दौरान तौल में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कंपनी के सहायक प्रबंधक अनुभव हितकारी की तहरीर पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।24 फरवरी को हुई औचक जांच में सामने आया कि दूध की कैन कांटे पर रखते समय हाथ से दबाकर वजन बढ़ा दिया जाता था। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: डेयरी पर छापा, 200 किलो पनीर और 1500 लीटर दूध नष्ट कराया इस तरह कागजों में वास्तविक मात्रा से अधिक दूध दर्ज किया जा रहा था। शिकायत के अनुसार, रोजाना करीब 150 किलोग्राम दूध फर्जी तरीके से ...