मुजफ्फर नगर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरनगर। आगामी होली के त्योहार के दृष्टिगत मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त के आदेश पर होली पर्व अभियान के तहत अभियान चलाया, जिसमें दूध के नमूने जब्त किए गए। सहायक आयुक्त खाद्य- द्वित्तीय अर्चना धीरान के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने जानसठ के गांव खेड़ी सराय में बिलाल के प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने संदिग्धता के आधार पर निम्नलिखित नमूने लिए गए। इसमें मिश्रित दूध, सप्रेटा दूध के नमूने लिए गए। वहीं गढ़ी मुझेड़ा में भी सईद डेयरी से गाय के दूध व मिल्क क्रीम के नमूने लिए गए है। सहायक आयुक्त अर्चना धीरान ने बताया कि निरीक्षण के दौरान स्वच्छता और गुणवत्ता की बारीकी से जांच की गई और दो अन्य...