दूध की केन लदी लोडर की टक्कर से बाइक सवार घायल ससुर दामाद
उरई, जुलाई 4 -- सिरसाकलार। संवाददाता थाना क्षेत्र के ग्राम दौनापुर के पास शुक्रवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार ससुर दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।ग्राम मलथुआ निवासी 35 वर्षीय अनिल दोहेरे अपने ससुर रविशंकर निवासी अब्दुल्लापुर थाना गोहन के साथ मदारीपुर से बाइक से गांव लौट रहे थे। रात करीब 9 बजे जब वे ग्राम दौनापुर के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही दूध की केन लदी लोडर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने रविशंकर की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। वहीं अनिल दोहेरे का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.