नई दिल्ली, जून 10 -- दही एक ऐसी चीज है जो ज्यादातर लोग डेली बेसिस पर खाते हैं, खासकर गर्मियों में। यही वजह है कि लगभग रोज हर घर में दही जमाकर रखी जाती है। ये घर वाली दही प्योर तो होती है, लेकिन मार्केट जैसी गाढ़ी और क्रीमी नहीं जमती। खासकर अगर आपके घर में दूध की क्वालिटी थोड़ी खराब आती है, यानी दूध पतला आता है तब तो दही भी बिल्कुल पानी सी ही जमती है। दरअसल मार्केट जैसी गाढ़ी दही जमाना कोई मुश्किल काम नहीं है, बस छोटी-छोटी टिप्स हैं जिन्हें ध्यान में रखना है। ऐसी ही कुछ कमाल की टिप्स शेफ यमन अग्रवाल ने साझा की हैं। इन्हें एक बार नोट कर लेंगे तो दूध कितना भी पतला हो, दही बिल्कुल गाढ़ी और मलाईदार जमेगी। आइए फटाफट से जान लेते हैं-मोटी तली की कढ़ाही में अच्छे से उबालें दूध दही जमाने के लिए सबसे पहला स्टेप होता है, दूध को उबालना। शेफ बताते हैं ...