नोएडा, फरवरी 28 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। कासना कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव में एक दूध कारोबारी के घर पर बाइक सवार चार बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग की। बताया जा रहा है कि पूर्व में हुए झगड़े को लेकर बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही। कासना कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सलेमपुर गांव में दूध कारोबारी बाबूराम परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार दोपहर बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने बाबूराम के घर पर फायरिंग की। पुलिस का दावा है कि घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। इसके चलते बड़ी घटना होने से टल गई। हमलावर सीसीटीवी में कैद हुए हैं। जांच में पता चला है कि करीब चार महीने पहले बाबूराम के बेटे अभिषेक का पड़ोस में अपनी बहन के घर रहने वाले जौली गांव के एक युवक से झगड़ा हुआ था। आशंक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.