भागलपुर, अगस्त 4 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य सरकार की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं अभियानों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की प्रगति की समीक्षा की गई तथा जिले में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त एसआईआर, संदिग्ध राशन कार्ड, सीएमआर एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन एवं पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- दुग्ध संग्रहण बढ़ाने को ले निर्देश जिले में बनेगी प्रभावी कार्ययोजना बैठक में आगाम...