मधुबनी, नवम्बर 30 -- बिस्फी। बिस्फी थाना क्षेत्र के दूधैल गांव में चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रूपये के सामानों की चोरी कर ली है। चोरों ने शनिवार रात अजय पासवान के दो कमरे का दरबाजा तोड़ कर जेवरात, एलईडी टीवी, मोबाइल आदि सामानों पर हाथ साफ कर दिया। अजय पासवान वर्तमान में सपरिवार दिल्ली गये हुए हैं। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोरों निकट में ही स्थित रेलवे लाइन पर बक्से को तोड़ा। जेवरात आदि कीमती सामान ले गये। वहीं पर कपड़े, कागजात आदि छोड़ दिया। सुबह होने पर लोगों को चोरी होने की जानकारी मिली। गृहस्वामी के परिजन रेल ट्रैक पर बिखरे सामानों को उठाकर घर के पास ले आये हैं। मामले को लेकर चाचा जवाहर पासवान ने बिस्फी थाने को आवेदन दिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। घटना...