गाज़ियाबाद, फरवरी 28 -- गाजियाबाद, संवाददाता। इस बार होलिका दहन शहर में अलग अलग दिन किया जाएगा। कुछ जगह दो मार्च को तो कुछ जगह तीन मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। दूधेश्वर नाथ मंदिर में तीन मार्च को होलिका दहन होगा। चंद्रग्रहण के कारण होलिका दहन और होलिका पूजन के समय में परिवर्तन रहेगा। महंत नारायण गिरि ने बताया कि दूधेश्वर नाथ मंदिर में तीन मार्च की शाम सात बजे होलिका दहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि होलिका पूजन सुबह 06:20 बजे तक रहेगा। इसके बाद मंदिर के कपाट बंद हो जाएंगे। वहीं होली वाली गली में दो मार्च को होली पूजन किया जाएगा और होलिका दहन तीन मार्च को किया जाएगा। आयोजक उस्ताद अशोक गोयल ने बताया कि चंद्रग्रहण की वजह से इस बार दो मार्च को होलिका पूजन सुबह छह बजे से शुरू होगा और 10 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा। होलिका दहन तीन मार्च को रात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.