गाज़ियाबाद, जुलाई 17 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। दूधेश्वरनाथ कॉरिडोर का काम जल्दी शुरू होगा। दूधेश्वरनाथ मंदिर के पास जहां कॉरिडोर बनाया जाना है वहां निगम की दुकानें हैं। दुकानों को जल्दी शिफ्ट कराया जाएगा। प्रदेश सरकार ने दूधेश्वरनाथ कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया है। शासन ने पर्यटन विभाग को छह करोड़ रुपए की धनराशि जारी कर दी है। कॉरिडोर के पहले चरण के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) को अधिकृत किया है। यहां से 45 दुकानें शिफ्ट होंगी।इसके लिए नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एनके चौधरी ने बताया किदुकानें जल्दी शिफ्ट होंगी। कॉरिडोर के लिए जस्सीपुरा मोड़ से दूधेश्वरनाथ मंदिर तक सड़क को चौड़ा किया जाएगा। नगर निगम नई दुकानों का निर्माण नए बस अड्डे के पास बन रहे एनीमल बर्थ कंट्रोल...