बुलंदशहर, दिसम्बर 16 -- कोतवाली क्षेत्र में ईस्माइलपुर रोड पर सोमवार रात दूधिया के साथ मारपीट करने व 70 हजार गायब होने के मामले में पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार तथा उसके तीन साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के गांव इस्माईलपुर निवासी लवलेश यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि सोमवार की देर शाम वह सिकंदराबाद में डेयरी पर दूध देने के बाद कार से गांव वापस लौट रहा था। बिलसूरी-इस्माईलपुर मार्ग पर जब वह गांव के बाहर तिराहे के पास पहुंचे, एक बाइक सवार ने उनकी कार के आगे बाइक को लगा रोक दिया। तभी पीछे से तीन लोग आ गए। आरोपियों ने डंडें से गाड़ी का शीशा तोड़कर उन्हें बाहर खींच लिया। डंडें और रॉड से मारपीट में उनके सिर, शरीर पर गंभीर चोट आई। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। बताया कि वह डेयरी से दूध के 70 हजार रुपये लाए थे, जो बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.