पीलीभीत, दिसम्बर 25 -- पीलीभीत। उत्साह और उल्लास के पर्व क्रिसमस को लेकर गिरिजाघरों को सजाया गया। क्राइस्ट मेथोडिस्ट चर्च, सेंट एलायसिस और फुल गोस्पल पेटीकास्टल चर्च में साफ सफाई और साज सज्जा के साथ गिरिजाघरों को रोशन किया गया। चर्च देर रात दूधिया और रंगबिरंगी रोशनी में नहाए से दिखे। गुरुवार को सभी चर्च में प्रेयर का अलग अलग समय तय किया गया है। वर्ष 1947 आजादी के वक्त के क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च में रंगबिरंगी रोशनी की गई है। यहां रेवरन अजय चरन सुबह साढे दस बजे प्रेयर कराएंगे। पूर्व रेवरन जे हरमन ने चर्च में व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर इसे व्यवस्थित कराया। इधर सेंट एलायसिस चर्च में फादर शाजी क्रिस्टोफर ने मदर मैरी की चरनी का आकर्षित रूप देकर चर्च को आकर्षित ढंग से सजवाया। यहां सुबह साढे आठ बजे फायर प्रेयर कराएंगे और बाइबिल का संदेश प्रचारित और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.