फतेहपुर, अप्रैल 5 -- छिवलहा। हथगाम थाना के अहिरनगांव उर्फ चकबबुल्लापुर निवासी 22 वर्षीय विनय उर्फ राजन यादव तीन वर्षों से दूध व खोया का कारोबार करता था। शुक्रवार रात भी करीब नौ बजे डिलीवरी के लिए छिवलहा कस्बे गया था। फिर लापता हो गया था। शनिवार सुबह गौसपुर गांव के लोगों ने चकबबुल्लापुर मार्ग पर खड़ंजे के पास एक गहरे नाले में विनय की बाइक और उससे बंधा दूध का कैन पड़ा देखा था। थोड़ी दूर में चप्पल और फटी टीशर्ट मिली थी। परिजनों ने अपहरण की आशंका जाहिर की है। रविवार को पुलिस आस पास के जंगलों में तलाश करती रही, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है। छिवलहा चौकी प्रभारी उत्कर्ष मिश्रा ने बताया कि तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...