बोकारो, जून 18 -- बोकारो, प्रतिनिधि। चास प्रखंड के दूधिगजार गांव में गुरुवार से तीन दिवसीय हरि संकीर्तन का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा एवं बुजुर्ग श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान के नाम का संकीर्तन किया। हरिनाम संकीर्तन से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। आयोजन समिति के सदस्य योगेश्वर महतो ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि गांव में पिछले कई दशकों से हरि संकीर्तन का आयोजन होता आ रहा है और इसमें पूरे गांव का सहयोग रहता है। तीन दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में सबिता पाल की मंडली के अलावा चितामी की कीर्तन मंडली भी भाग ले रही है। कार्यक्रम में दूधिगजार सहित आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या...