दूधमुंहे बच्चे को सांप ने डसा, डॉक्टरों ने बचाई जान
सीतामढ़ी, मई 9 -- सीतामढ़ी। बैरगनिया में गुरुवार को सर्पदंश का शिकार हुए 10 माह के बच्चे की जान सदर अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने बचा ली। समय पर इलाज मिलने से बच्चा महज दो घंटे के भीतर सामान्य होकर हंसने-खेलने लगा। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. मुकेश कुमार ने बताया 10 माह का अनुराग, के माता-पिता मूल रूप से प्रयागराज के निवासी हैं। वर्तमान में बैरगनिया में मजदूरी कर जीवनयापन करते हैं। बच्चा सर्पदंश का शिकार हो गया। बच्चे की हालत तेजी से बिगड़ने लगी। वह बेहोश हो गया। परिजन उसे तत्काल बैरगनिया के पीएचसी से सीतामढ़ी सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लेकर पहुंचे। यह भी पढ़ें- बालिका को जहरीले कीड़े ने काटा, हालत गंभीरबच्चे की स्थिति इमरजेंसी में तैनात डॉ. बसंत कुमार और स्टाफ नर्स की टीम ने सबसे पहले बच्चे की स्थिति को नियंत्रित किया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.