घाटशिला, अप्रैल 7 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के दूधकुंडी गांव में तीन हाथियों का तांडव जारी है। सोमवार की मध्य रात उक्त गांव में जंगली हाथियों ने तीन एकड़ में लगी धान की फसल को नष्ट कर दिया है। इसके कारण ग्रामीणों को रातजगा करना पड़ रहा है। 10 क्यूआरटी मेंबर व ग्रामीण मिलकर दूधकुंडी गांव से हाथियों को खदेड़ने का काम किया है। वनकर्मी हाथ में मशाल लेकर रातभर गांव में घूम घूमकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने में जुटे रहें। दूधकुंडी गांव में 60 परिवार निवास करते हैं। गांव के ज्यादातर लोग किसान हैं। कोई धान की खेती तो कोई सब्जी की खेती कर अपना गुजर बसर करते हैं। लेकिन बीते कई सालों से इस गांव के किसान हाथियों के तांडव से परेशान हैं। हाथियों को पहले भी गांव से दूर खदेड़ा भी गया था,लेकिन दूसरे दिन हाथी भी इसी गांव आ धमकते हैं। बताया गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.