हाथरस, मई 1 -- हाथरस। उच्चधिकारियों के निर्देशन में मिलावटी और नकली खाद्य पदार्थों की विक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा जिले में छापेमारी अभियान जारी है। गुरुवार को चलाए गए अभियान के दौरान टीम ने दूध, रबड़ी, दाल और रोटी का नमूना लिया। टीम द्वारा सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की लैब में भेज दिया है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त टू रणधीर सिंह के निर्देशन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज गुप्ता के नेतृत्व में गुरुवार को चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान टीम ने सासनी के विजयगढ़ रोड स्थित टेकचंद्र से दूध का नमूना जांच हेतु लिया। शिकायत के आधार पर रविकांत गुप्ता निवासी मेंडू से रबड़ी का नमूना जांच हेतु लिया। मॉडल प्राइमरी विद्यालय रुहेरी से तैयार रोटी और तैयार दाल का सर्वे नमूने जांच हेतु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.