दरभंगा, जुलाई 28 -- दरभंगा। सऊदी अरब में दिवंगत इमरान आलम खान के वैध उत्तराधिकारी के रूप में उनकी पत्नी नजाहत खानम को भुगतान किए जाने के लिए भारतीय राजदूतावास, रियाद द्वारा प्रेषित एक लाख 48 हजार एक सौ एक रुपये का चेक सोमवार को डीएम कौशल कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में उन्हें विधिवत सुपुर्द किया। श्रीमती खानम केवटी प्रखंड के लहवार मिरन खान की निवासी हैं। डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण प्रक्रिया नियमानुसार, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न की जाए, ताकि लाभार्थी को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...