धनबाद, अप्रैल 13 -- धनबाद। दुहाटांड़ वन काली मंदिर के आसपास रह रहे लोगों को पांच घंटे बिजली संकट झेलना पड़ा। क्षेत्र में फ्यूज उड़ गया था। इससे एक फेज बिजली चली गई थी। यह खराबी दोपहर 12 आई, जिसे शाम पांच बजे के बाद ठीक कर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की गई। तब जाकर लोगों को राहत मिली। विभाग के सहायक अभियंता सुजीत कुमार का कहना है कि क्षेत्र में फ्यूज उड़ गया था, इस कारण यह समस्या उत्पन्न हुई। बता दें कि एक फेज बिजली उड़ने की समस्या आम हो गई। हर दिन किसी न किसी क्षेत्र में यह समस्या उत्पन्न हो रही है। इससे लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...