धनबाद, अप्रैल 6 -- धनबाद। दुहाटांड़ स्कूल मैदान में आयोजित सप्त दिवसीय पंचकुंडीय विष्णु यज्ञ सह श्रीराम कथा महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को यज्ञ कुंडों में अग्नि प्रज्वलित कर यज्ञ की शुरुआत की गई। अयोध्या धाम से पहुंचे मोनी बाबा एवं उनके तीन सदस्यों ने मंत्रोच्चार कर यज्ञ मंडप के पांचों कुंड में विधि विधान से पूजन कर अग्नि प्रज्वलित कर यज्ञ की शुरुआत की। यज्ञ में प्रधान यजमान के साथ-साथ अन्य नौ यजमान रणधीर कुमार, दिलीप, सनोज, संजय तथा बबलू शामिल हुए। संध्या में आयोध्या से पहुंचे कथावाचक ने भगवान शिव कि कथा सुनाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...