दुमका, जनवरी 16 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट थाना परिसर से ठीक सटे चौक से बाजार रोड स्थित श्रवण ज्वेलर्स दुकान में बीते बुधवार को चोरों ने दीवार काटकर का लाखों का सोने चांदी का आभूषण चोरी कर ले भागा। वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने सीसीटीवी के कैमरा को तोड़ दिया। चोरों ने कैमरे का डीवीआर को भी अपने साथ ले गया।‌ घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की नींद उड़ गई। मामला पुलिस स्टेशन से सबसे नजदीक की है। चोर ने इस बार पुलिस की रात्रि गस्ती व पुलिस की सक्रियता को चुनौती देने का काम किया है। पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना मिलते ही एसडीपीओ अमित कश्यप, हंसडीहा थाना प्रभारी अजीत यादव, सरैयाहाट थाना प्रभारी राजेन्द्र यादव सहित दुमका से आए खोजी कुत्ता, टेक्निकल सेल टीम, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया गया। प...