दुस्साहस : जिम में घुसकर तोड़फोड़, फायरिंग कर फरार
फरीदाबाद, जून 7 -- पलवल, अजित कुमार। धतीर गांव में रंजिश को लेकर एक जिम में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने और मौके पर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने जिम संचालक पर जान से मारने की नीयत से कई राउंड गोलियां चलाईं। पीड़ित ने मशीनों के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। गदपुरी थाना पुलिस ने शनिवार को पीड़ित की शिकायतपर सात लोगों को नामजद कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में धतीर के रहने वाले शेखर ने बताया कि उसने पलवल-सोहना रोड पर श्रीराम फिटनेस जोन के नाम से एक जिम खोली हुई है。
घटना का विवरण साल 2025 में उसका धतीर गांव निवासी सुमित व अन्य लोगों के साथ लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था, जिस संबंध में गदपुरी थाने में केस दर्ज है। शेखर को पुलिस जांच में निर्दोष पाया गया था, इसी बात की रंजिश रखते हुए आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.