अमरोहा, जनवरी 21 -- अमरोहा, संवाददाता। शहर की सड़कों पर बेटियों को सुरक्षित माहौल देने के पुलिस अफसरों के दावे बेदम नजर आ रहे हैं। जिले में जोर-शोर से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के बीच ही शोहदों के हौसले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं, जिन पर नकेल कस पाने में शहर कोतवाली पुलिस नाकाम साबित हो रही है। ताजी घटना मंगलवार को मोहल्ला दानिशमंदान से सामने आई है, जहां स्कूल जाने के लिए घर से निकलीं दो छात्राओं को टीपी नगर पुलिस चौकी के पास सरेबाजार छेड़छाड़ का शिकार होना पड़ा। इतना ही नहीं उन्हें लेकर भद्दे कमेंट्स किए गए। मदद की पुकार के बीच छात्राओं के चिल्लाने पर दौड़े राहगीरों ने छेड़छाड़ कर भाग रहे आरोपी को दौड़कर पकड़ लिया और बीच सड़क उसकी जमकर धुनाई की। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छेड़छाड़ की दुस्साहसिक घटना मंगलवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.