सहरसा, फरवरी 28 -- सहरसा, नगर संवाददाता। बाइक सवार बदमाशों ने शहर के सराही में शुक्रवार की सुबह एक महिला के गले से लाखों रुपये कीमत का सोने की चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया। घटना के सबंध में पीड़ित महिषी थाना क्षेत्र के जजौरी निवासी महिला राजन देवी ने बताया कि वह वर्तमान में सदर थाना क्षेत्र के सराही वार्ड 11 में निवास करती है।शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपने घर से निकल कर सराही मोड़ चौक समीप मुख्य सड़क पर पहुंची थी। इसी दौरान अचानक बाइक सवार दो बदमाश आया और गले से सोने की चैन झपटकर फरार हो गया।पीड़िता महिला ने बताया कि बदमाशों ने इतनी तेजी से झपटमारी किया कि वह जबतक कुछ समझ पाती उससे पहले ही बदमाश मौके से फरार हो गया।पीड़िता महिला ने बताया कि छीनतई की गई 30 ग्राम सोने की चैन का अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये है।महिला ने बताया ...