बगहा, अप्रैल 16 -- मंटू पासवान भितहा। भितहा प्रखंड के भुईधरवा गांव में मंगलवार देर रात चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है, जब घर में अकेली मुस्मात लैलुन देवी गहरी नींद में थे। चोरों ने घर के पिछले हिस्से में लगी जालीदार खिड़की को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता मुस्मात लैलुन देवी ने बताया कि रात में वह अपने घर में सो रही थीं। इसी दौरान चोरों ने घर के पीछे स्थित जालीदार खिड़की को निशाना बनाया और ईंटों को हटाकर अंदर घुस गए। घर में प्रवेश करने के बाद चोरों ने सीधे अलमारी और बक्से को निशाना बनाया। अलमारी को तोड़कर उसमें रखे कीमती सामानों से भरी पेटी लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि अलमारी तोड़ने की आवाज सुनकर उनकी नींद ...