भागलपुर, मई 21 -- कुर्साकांटा (अररिया) से अनिल झा की रिपोर्ट कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। गुप्त सूचना पर बुधवार की देर शाम कुर्साकांटा पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाड़ी टोला वार्ड पांच स्थित एक घर में छापेमारी कर फर्जी आधार कार्ड बना रहे दो युवकों को धर दबोचा। इस दौरान पुलिस ने एक लेपटॉप, प्रिंटर व आई स्कैनर मशीन जब्त किया। पुलिस ने मौके से तीन व्यक्ति का जाली आधार कार्ड बनाने का अपडेट किया हुआ एकनॉलेजमेंट स्लिप भी बरामद किया। गिरफ्तार मो आरिफ कुर्साकांटा पंचायत के बाड़ी टोला वार्ड संख्या पांच निवासी मो अयूब बेटा है। वहीं दूसरा मो आबिद इसी पंचायत के वार्ड संख्या दस निवासी कलरु ऊर्फ रकिमुद्दीन का बेटा है।गुरुवार को कुर्साकांटा पहुंचे सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने पहले दोनो गिरफ्तार युवकों से पूछताछ की। इसके बाद मीडिया को फर्जीवाड़े की पूरी जानकारी द...