दुस्साहस: प्रेम-प्रसंग में बीए के छात्र की गोली मारकर हत्या
सीतामढ़ी, मई 21 -- रुन्नीसैदपुर (सीतामढ़ी), संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के बलिगढ़ रेलवे गुमती के समीप मंगलवार की देर रात प्रेम-प्रसंग में बीए के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। मृत युवक की पहचान थाना क्षेत्र के देवनाबुजुर्ग पंचायत के वार्ड 02 निवासी गनोर पासवान के 23 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई। छात्र अपनी बुलेट बाइक से दादा सत्यनाराण पासवान को लेने मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के धड़हरवा गांव जा रहा था। इसी बीच रेलवे गुमटी के पास उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अमित रंजन, सदर एसडीपीओ वन राजीव कुमार सिंह और रुन्नीसैदपुर थानाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद दल-बल के बाद मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- सीतामढ़ी में बीए के छात्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.