फरीदाबाद, फरवरी 26 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कुल्हाड़ी और डंडों से लैस युवकों ने भारत कॉलोनी में घर में घुसकर मकान मालिक समेत दो युवकों पर हमला कर दिया। वहीं, घर की खिड़कियों के शीशे और गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया। खेड़ी पुल थाना पुलिस ने बुधवार को पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, नहरपार भारत कॉलोनी निवासी दीपा 25 फरवरी को अपने बेटे हरविंद्र उर्फ टुक-टुक को अपने पड़ोसी तुषार के घर छोड़कर चली गई थी। कुछ समय बाद ही आठ-10 बाइक-स्कूटी पर सवार होकर सौरव, नमन ठाकुर, पवन , शैंकी, अजय हर्ष, निखिल, शिवम सहित करीब 26 युवक उनके घर आ पहुंचे। आरोपी डंडे, कुल्हाड़ी और हथौड़े से लैस थे। इस दौरान घर खड़े उपरोक्त युवकों ने तुषार से हरविंद्र उर्फ टुक-टुक को बाहर भेजने के लिए कहा। जब युवक ने इससे इंकार किया त...