हरिद्वार, जनवरी 4 -- अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर का कथित ऑडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम के बचाव में रविदासिया समाज खुलकर सामने आ गया है। इस ऑडियो को अंकिता भंडारी हत्याकांड से कथित तौर पर जोड़ा जा रहा है। इस मामले में संत शिरोमणि गुरु रविदास अखाड़े के राष्ट्रीय महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा है कि यदि दुष्यंत पर आरोप साबित हुए तो वे जल समाधि को तैयार हैं। रविदासिया धर्म प्रचारक सभा के अध्यक्ष संदीप खत्री ने प्रेसवार्ता में आरोप लगाने वालों को खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा कि बिना प्रमाण छवि धूमिल करने का किसी को कोई अधिकार नहीं है। खत्री ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत गौतम पर आज तक कोई आरोप नहीं लगे हैं। खत्री ने आरोप लग...