अमरोहा, अप्रैल 13 -- अमरोहा। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद मेरठ प्रांत उपाध्यक्ष गौरव कुमार यादव ने दुष्यंत कुमार यादव को संगठन में अमरोहा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। बैठक में जिले भर से आए पूर्व सैनिकों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। दुष्यंत कुमार यादव ने कहा कि वह संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ पूर्व सैनिकों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा की गई। इस दौरान रामसेवक शर्मा, बलविन्दर कुमार, गौरव कुमार यादव, महेशपाल मादव, दुष्यंत कुमार यादव सहित पर्व सैनिक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.