औरैया, अप्रैल 3 -- अछल्दा, संवाददाता।थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी को बदायूं से पकड़कर विधिक कार्रवाई की गई। बताया गया कि 17 फरवरी को एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने 22 फरवरी को किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया था। जांच के दौरान आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। शुक्रवार को पुलिस टीम ने आरोपी अरविंद कुमार पुत्र बाबूराम निवासी थाना सिविल लाइन, बदायूं को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...