गोरखपुर, अप्रैल 17 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को खोराबार पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। खोराबार थाना क्षेत्र की एक किशोरी को चिलुआताल थाना क्षेत्र के गुरूनगर डोहरिया निवासी रवि निषाद (18) पुत्र करीमन उर्फ धनंजय बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। चौकी प्रभारी सिकटौर जितेंद्र कुमार निर्मल ने बताया कि किशोरी को भी बरामद कर लिया गया है और उसका इलाज एम्स में चल रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...