लखीमपुरखीरी, मार्च 19 -- पुलिस के अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक गौरीफंटा जितेन्द्र बहांदुर सिंह ने बताया कि पाक्सो एक्ट मे वांछित अभियुक्त राशिद पुत्र इनायत अली निवासी ग्राम बेहननपुरवा थाना पलिया को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...