पाकुड़, अप्रैल 7 -- लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। लिट्टीपाड़ा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दुष्कर्म और डायन प्रतिषेध अधिनियम के तहत दर्ज मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी संजय बास्की 21 वर्ष लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के शहरपुर का रहने वाला है, जो घटना के बाद से फरार चल रहा था। वहीं थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि कांड संख्या 12/2026 के नामजद अभियुक्त संजय बास्की हैं। ​उस पर बलात्कार, मारपीट और डाइन प्रतिषेध अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह रांची में छिपकर रह रहा था। पुलिस की तकनीकी शाखा की मदद से उसकी लोकेशन ट्रैक की गई, जिसके बाद छापेमारी कर उसे रांची से धर दबोचा गया। छापे मारी टीम में एसआई अनिल पंडित और बुधराम हेम्ब्रम सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे। पुलिस ने आ...