शाहजहांपुर, जून 29 -- ददरौल। आरसी मिशन थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भपात कराने और विरोध पर जहरीला पदार्थ खिलाने का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस ने दोनों पक्षों में थाने में समझौता करा दिया। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि फैक्ट्री में काम के दौरान उसकी पहचान एक युवक से हुई थी, जिसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में गर्भ ठहरने पर उसे हरदोई ले जाकर गर्भपात कराया गया। इसके बाद दिल्ली ले जाकर छोड़ दिया गया। महिला के अनुसार आरोपी ने घर पहुंचने पर मारपीट कर जहरीला पदार्थ खिलाया। यह भी पढ़ें- दुष्कर्म व गर्भपात के मामले में समझौता, मंदिर में हुई शादी मामले में थाने में हुई पंचायत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया और तिलहर के मंदिर में शादी कराई गई। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ...