सहरसा, अप्रैल 21 -- सहरसा। नवहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग बच्ची साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी का एक शिष्टमंडल जिलाध्यक्ष साजन शर्मा के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मिला। शिष्टमंडल ने परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली और उन्हें हर संभव सहयोग तथा शीघ्र न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। प्रशासन से मांग किया कि दोषी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। शिष्टमंडल में जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह, जिला प्रवक्ता अभिषेक पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष पूजा सिंह राठौड़, नवहट्टा मंडल अध्यक्ष अजय चौधरी एवं श्री कृष्ण साह, नीरज कुमार ,सोहन दास , मुकेश साह , रंजीत यादव आदि लोग शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...