नई दिल्ली, जनवरी 27 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अपनी घरेलू सहायिका की बेटी के साथ यौन उत्पीड़न करने के मामले में फरार चल रहे बदमाश करण डोल्टानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मटियाला एक्सटेंशन का निवासी है और उसके खिलाफ बिंदापुर थाने में मामला दर्ज है। क्राइम ब्रांच ने बताया कि वर्ष 2016 में आरोपी ने घरेलू सहायिका की बेटी के साथ यौन उत्पीड़न किया था। इसके बाद आरोपी ने वर्ष 2022 में अपनी पत्नी की सहेली के साथ यौन उत्पीड़न किया था। पकड़े गए आरोपी को एक मामले में न्यायालय ने दोषी ठहराया और 10 वर्ष कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद उसकी पत्नी की चिकित्सकीय स्थिति के आधार पर आरोपी को 28 दिनों की अंतरिम जमानत दी गई। हालांकि, अंतरिम जमानत अवधि समाप्त होने के बाद आरोपी फरार हो गया। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी...