मधुबनी, फरवरी 26 -- झंझारपुर,निज संवाददाता। भैरवस्थान थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक नामजद अभियुक्त के घर पर कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया पूरी की। यह कार्रवाई कांड संख्या 28/24, दिनांक 30/03/24 के तहत की गई है। जो दुष्कर्म का मामला है। पुलिसके अनुसार, लोहना चिटटोल निवासी राकेश चौपाल एक गंभीर आपराधिक मामले में नामजद अभियुक्त है। घटना के बाद से ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। न्यायालय द्वारा जारी आदेश के बाद भी जब आरोपी ने आत्मसमर्पण नहीं किया, तब प्रशासन को कुर्की-जब्ती का कड़ा कदम उठाना पड़ा। कार्रवाई के दौरान भैरवस्थान पुलिस दल-बल के साथ आरोपी के घर पहुंची। पुलिस ने विधिवत ढोल-नगाड़े बजाकर पहले मुनादी की और फिर घर के भीतर मौजूद सामानों की सूची बनाकर उन्हें ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.