पूर्णिया, मार्च 23 -- बायसी, एक संवाददाता।डगरूआ थाना क्षेत्र के विश्वासपुर में दुष्कर्म कांड के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। एसडीपीओ जितेंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में गठित अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में रहकर आरोपियों के रिश्तेदारों के घरों और आने-जाने वालों पर नजर बनाए हुए हैं, लेकिन अब भी तीनों आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी मामलों में तेजी से कार्रवाई जारी है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामले में तकनीकी अनुसंधान और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। .....एनएच किनारे की दुकानें बनीं अपराध का ठिकाना:डगरुआ थाना क्षेत्र में सामने आए हालिया दुष्कर्म मा...